छत्तीसगढ़ :- सेक्स करने घर बुलाकर युवक की हत्या

  •  कवर्धा में महिला से अवैध संबंध, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था; पति – देवर ने फेंकी लाश

कवर्धा जिले में खेत से बंद बोरी में युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है। युवक का महिला के साथ अवैध संबंध था। युवक महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए। घटना वाली रात भी उसने महिला पर सेक्स करने का दबाव बनाया। इससे परेशान होकर महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां सरिया मोड़ने वाले भारी पाना से सिर पर हमला कर दिया। इससे युवक की मौत हो गई।

इसके बाद महिला, उसके पति और देवर ने मिलकर हत्या के सबूत मिटाने की कोशिश की। तीनों शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से सोंढा गांव के पास फेंक दिया। इस हत्याकांड में पुलिस ने महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव के खेत से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बोडला थाना अंतर्गत पौड़ी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोलने पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला।

शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी 23 वर्षीय कोमल वर्मा के रूप में हुई है।

जांच में पता चला कि कोमल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। कोमल 28 मई 2026 को घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। अगले दिन उसके घरवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कबीरधाम पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने कोमल की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल की जांच की। इसमें पता चला कि उसकी मंदाकिनी वर्मा से लगातार बातचीत हो रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और मामले के अहम सुराग जुटाए।

पुलिस ने संदेह के आधार पर मंदाकिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी महिला मंदाकिनी वर्मा ने बताया कि कोमल वर्मा उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और दबाव बनाकर कई बार उसके साथ जबरन संबंध भी बनाया।

महिला के मुताबिक, 28 मई की रात भी कोमल ने उससे संपर्क किया और फिर से संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इससे परेशान होकर उसने कोमल को जान से मारने का मन बनाया और उसे अपने घर बुला लिया। घर पहुंचने के बाद उस पर घर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सरिया मोड़ने के बड़े पाना से हमला कर दिया।

Hot Topics

Related Articles