रायपुर।राज्य में यात्री बसों के किराये में वृद्धि को लेकर परिवहन विभाग ने बस संचालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। बस संचालकों ने बताया कि वर्ष 2021 के बाद से किराये में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है।
उन्होंने डीजल के दामों के अनुसार किराया तय करने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग की। परिवहन विभाग ने कहा है कि अन्य राज्यों की किराया दरों का अध्ययन कर जल्द निर्णय लिया जाएगा।






