डोंगरगांव: शादी का झांसा देकर नाबालिग समेत दो युवतियों से दुष्कर्म का आरोप, युवक गिरफ्तार

डोंगरगांव। डोंगरगांव पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग और एक बालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा बाद में उन्हें धमकाकर पैसों की मांग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी खुद को पुलिस विभाग से जुड़ा बताकर युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाने का आरोपित है।पुलिस के अनुसार, थाना डोंगरगांव में एक नाबालिग और एक बालिग युवती ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम माथलडबरी निवासी 22 वर्षीय तरुण सेन ने शादी का वादा कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उन्हें डराने-धमकाने के साथ पैसों की मांग भी की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। थाना डोंगरगांव में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

Hot Topics

Related Articles