दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित कोड़िया धान खरीदी केंद्र में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने धान के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 100 क्विंटल से अधिक धान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण पास में जलाई गई पराली को माना जा रहा है।
आशंका है कि पराली की आग फैलते हुए धान संग्रहण केंद्र तक पहुंच गई, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया कई घंटों की कड़ी मेहनत और पांच टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।






