राजनांदगांव।श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे आज दिनांक को अनावेदक विशालिक साहू उर्फ़ सालिक पिता दुखीराम साहू उम्र 45 वर्ष वार्ड क्रमांक 4 नया ढाबा राजनंदगांव छत्तीसगढ़ के द्वारा अपने गांव के पड़ोसी महिला के साथ पूर्व में वाद विवाद एवं मारपीट करने के मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था। जो आरोपी द्वारा पुनः शांती भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने हेतु सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पृथक से धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय जिला राजनांदगांव पेश किया गया है।
थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही : शांति भंग करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही






