रायपुर में हुई ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग, अभिनेत्री कंगना रनौत संग मुख्यमंत्री साय ने देखी फिल्म, 12 जून को होगी रिलीज

रायपुर। आगामी 12 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’  की विशेष स्क्रीनिंग सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा स्थित द मॉल में आयोजित की गई। इस अवसर पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत विशेष रूप से मौजूद रहीं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ फिल्म देखने पहुंचे। कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया सहित फिल्म से जुड़े कलाकार और अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। स्क्रीनिंग के दौरान कंगना रनौत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए।

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसे मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ देखा। मुख्यमंत्री ने कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक भी छत्तीसगढ़ से हैं, इसलिए यह उनके लिए एक विशेष अनुभव रहा।

कंगना ने कहा कि आमतौर पर हम कर्मचारियों को सामान्य रूप से देखते हैं, लेकिन इस किरदार को निभाने के बाद उनकी मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारियों का वास्तविक एहसास हुआ। भारत के प्रति लोगों में कितना गहरा प्रेम और समर्पण है, यह भी इस फिल्म के माध्यम से सामने आता है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। कंगना ने बताया कि जब उनकी बातचीत फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया से हुई तो उन्हें एक बात विशेष रूप से पता चली कि “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”।

मुख्यमंत्री साय ने की फिल्म की सराहना

फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभिनेत्री कंगना रनौत का आभार व्यक्त किया कि स्क्रीनिंग के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ को चुना।

Hot Topics

Related Articles