रायपुर।प्रदेश में ‘‘सीएम हेल्पलाइन’’ सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय से इस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं टोल फ्री नंबर – एक शून्य सात छह, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीधे दर्ज करा सकेंगे।
प्रत्येक शिकायतकर्ता को यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे उसके आवेदन की ट्रैकिंग, मॉनिटरिंग और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके। साय ने कहा कि इस सेवा के माध्यम से लोग प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे।






