गांजा तस्करी के आरोप में 5 गिरफ्तार, 4 बाइक जप्त

बालोद। जिले की डौंडीलोहारा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने गांजा तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बहत्तर किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत छब्बीस लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भेड़ी तिराहा पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। इसी दौरान चार अलग-अलग मोटरसाइकिल के जरिये ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा गांजा पकड़ा गया। पुलिस ने चारों मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं।

Hot Topics

Related Articles