नगर पंचायत अध्यक्ष की जीत के बाद घुमका में कांग्रेस को झटका, ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

घुमका।घुमका नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को पखवाडे भर के भीतर ही बड़ा झटका लगा है। घुमका ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राममुरत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे पारिवारिक कारण बताया है, लेकिन राजनीतिक सूत्रों की माने तो घुमका चुनाव में टिकट वितरण मे  सुनवाई नही होने से वे दुखी थे।

जानकारी के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे में किसी भी राजनीतिक असंतोष या संगठनात्मक विवाद का उल्लेख नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से निजी और पारिवारिक कारणों का हवाला देते पद छोड़न े का निर्णय लिया है। हालांकि उनके अचानक इस्तीफे ने स्थानीय कांग्रेस संगठन में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। इस्तीफे के बाद अब यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या संगठन में अंदरूनी बदलाव या असंतोष इसकी वजह हो सकता है।

हालांकि इस पर किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। पार्टी नेतृत्व ने अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नही  दी है। इधर इस इस्तीफा के सामने आने के बाद कांग्रेस संगठन में हड़कंप मच गया है।

Hot Topics

Related Articles