डोंगरगांव(घनश्याम साव)। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई डोंगरगांव के पदाधिकारियों ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी जयंत साहू से मिलकर शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही शिक्षकों की लंबित माँग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पूर्ण पेंशन,क्रमोन्नति, व अन्य माँगो पर चर्चा किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश हिरवानी , सचिव किशन लाल देशमुख , संयोजक महेश ठाकुर, माधव साहू उपाध्यक्ष, , संजीव गंधर्व जिला पदाधिकारी, गैंद लाल डहरे, , के .आर देवांगन., वीरेंद्र पटेल,माखन रात्रे, श्रीमती दीपिका सह, मिताली कटकवार, उपस्थित थे।






