डोंगरगांव : राजीव ,गुलशन और दयानंद एल्डरमैन बने

डोंगरगांव (घनश्याम साव )।लंबे इंतजार के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 2 जुलाई गुरुवार को नामांकित पार्षदों की सूची जारी कर दी गयी है. इस सूची में दुर्ग संभाग के डोंगरगांव नगर पालिका परिषद के नामांकित पार्षद के रूप में डोंगरगांव में गुलशन हिरवानी, दयानंद सेन तथा राजीव वैष्णव को मनोनीत किया गया है. नगर पालिका बनने के बाद ये तीनों पहले नामांकित पार्षद होंगे. गुलशन हिरवानी पहले भी नगर पंचायत में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं. इसके अलावा श्री सेन व श्री वैष्णव पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय सदस्यों में से हैं. उनकी इस उपलब्धि पर इष्ट मित्र और सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त किया है और साथ ही शहरवासियों व्दारा उम्मीद जतायी जा रही है कि डोंगरगांव के विकास ये तीनों एल्डरमेन अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

Hot Topics

Related Articles