मुंगेली (रिपोर्टर-संदीप यादव)।जिले में शादी के एक कार्यक्रम के दौरान *बैंड बजाने की जिद* दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद में एक बैंड कलाकार पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
*क्या है मामला*
सिटी कोतवाली क्षेत्र के *ग्राम हेडस्पुर* में 3 जून को चुलमाटी कार्यक्रम चल रहा था। *ग्राम धनगांव* निवासी बैंड संचालक *शिवदास पात्रे* अपने साथियों के साथ बैंड बजा रहे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब पार्टी वापस लौटने लगी तो गांव का ही युवक *महेंद्र जांगड़े* वहां पहुंचा और दोबारा बैंड बजाने की जिद करने लगा।
मना करने पर आरोपी भड़क गया। पहले गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए *चाकू निकालकर शिवराज पात्रे के पेट में हमला कर दिया*। हमले में शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे तुरंत *जिला अस्पताल मुंगेली* में भर्ती कराया।
*पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी*
घटना की सूचना पर *एसपी भोजराम पटेल* ने फौरन कार्रवाई के आदेश दिए। सिटी कोतवाली टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान लिए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी *महेंद्र जांगड़े, निवासी हेडस्पुर* को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हमले के बाद उसने *चाकू को घर के आंगन में मिट्टी में छिपा दिया था*। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर *घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद* कर लिया। आरोपी के खिलाफ *BNS की धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1)* के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है ।






