भाटापारा हटरी बाज़ार (रिपोर्टर मोहन तिवारी): जाम का असली वजह अवैध पार्किंग! भाटापारा का सबसे बड़ा व्यापार लाइन कहे जाने वाले हटरी बाज़ार रोड का इस वक्त सबसे बुरा हाल है। यहाँ रोड पर सही पार्किंग (Proper Parking) की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपनी गाड़ियाँ जहाँ-तहाँ खड़ी कर देते हैं। नतीजा? हर दिन का भीषण और दम घोंटू जाम! सड़कें पहले ही तंग हैं, ऊपर से अवैध खड़ी मोटरसाइकिलें और ठेले इस रास्ते को पैदल चलने लायक भी नहीं छोड़ते। क्या सिर्फ प्रशासन को कोसने से काम चलेगा, या हमारी भी कोई ज़िम्मेदारी है? हटरी बाज़ार को इस जाम से मुक्ति कब मिलेगी? प्रशासन इस पर सख्त कदम कब उठाएगा?
भाटापारा :अवैध पार्किंग से शहर की जनता जाम से परेशान






