पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा 17 अगस्त से

भिलाईनगर। एक बार फिर भिलाई शिवमय होने जा रहा है। देशभर में शिवमहापुराण कथा के लिए प्रसिद्ध सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ( रुद्राक्ष वाले) की सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन 17 अगस्त, सोमवार (नागपंचमी) से 23 अगस्त तक जयंती स्टेडियम, भिलाई में किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा होगी .समिति प्रमुख बाबा भोलेनाथ के परम भक्त दया सिंह ने बताया कि इस वर्ष कथा का आयोजन बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के माध्यम से कराया जा रहा है। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हो रही इस शिवमहापुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह का माहौल है। आयोजकों का दावा है कि इस बार आयोजन के दौरान गोल्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

कथा से एक दिन पहले 16 अगस्त, रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत सेक्टर-5 स्थित श्री गणेश मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना के साथ होगी। इसके बाद हजारों महिला श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण करेंगी। कलश यात्रा में आकर्षक एवं मनमोहक धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और शिवभक्ति की अनुपम छटा देखने को मिलेगी।

Hot Topics

Related Articles