शहर और ग्रामीण इलाकों में आतंक मचाने वाला ‘सीरियल केबल चोर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे

बलौदाबाजार(रिपोर्टर मोहन तिवारी) शहर और ग्रामीण इलाकों में आतंक मचाने वाला ‘सीरियल केबल चोर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे!

● एक ही शातिर आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर सबमर्सिबल पंपों को निशाना बनाकर दी थी लगातार 03 बड़ी चोरियों को अंजाम!

● पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने कबाड़ दुकान में माल खपाने से पहले घेराबंदी कर दबोचा!

● झाड़ियों और झोपड़ियों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में चोरी का तांबा और केबल वायर पुलिस ने किया बरामद

● आरोपी से अलग-अलग मामलों से संबंधित करीब 250 फीट लंबे पीवीसी केबल वायर तथा करीब 1.500 किलोग्राम तांबे का तार किया गया जब्त

आरोपी- हेमु कुमार सेन पिता गोवर्धन सेन, उम्र 33 वर्ष, निवासी- गार्डन चौक बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली

Hot Topics

Related Articles