एजी खबर रिपोर्टर मोहन तिवारी ने किया सौजन्य मुलाकात विधायक इंद्र साव से

  • विधायक इंद्र साव ने सराहा एजी मीडिया हाउस के खबरों को

  • मोहन तिवारी के भाटापारा संवाददाता बनने पर दी शुभकामनाएं

भाटापारा (एजी खबर डेस्क) – कल भाटापारा विधायक श्री इंद्र साव से ए जी खबर भाटापारा संवाददाता मोहन तिवारी ने उनके निवास कार्यालय में सौजनय मुलाकात की। मोहन तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में चर्चित ए जी खबर मीडिया हाउस की जमीनी दस्तक अब भाटापारा में हो चुकी है। इससे भाटापारा और आसपास के खबरों को अब राज्य और राष्ट्रीय फलक पर स्थान मिल सकेगा। क्षेत्रीय विधायक श्री इंद्र साव ने स्थानीय रिपोर्टर मोहन तिवारी को उनके निष्पक्ष पत्रकारिता मार्ग पर अग्रसर रहने और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चैथा स्तंभ है और समर्पित पत्रकार समाज की सच्ची आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को उजागर करते हैं। ऐसे पत्रकारों का हौसला बढ़ाना समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर विधायक इंद्र साव ने मोहन तिवारी के पत्रकारिता के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थायी मेहनत, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जिम्मेदारी पत्रकारिता से जनता का विश्वास जीता जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त कि तिवारी जी इसी निष्ठा के साथ क्षेत्रीय समस्याओं, विकास के मुद्दों और जन-संवेदनशील विषयों पर लगातार सूचना और जागरूकता प्रदान करते रहेगें।

ए जी खबर रिपोर्टर मोहन तिवारी ने विधायक श्री इंद्र साव के प्रति आभार व्यक्त किए और कहा कि वह लोकतंत्र के चैथे स्तंभ के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वाह ईमानदारी और निष्पक्षता से करते रहेगें। उन्होंने यह भी कहा कि जिम्मेदार पत्रकारिता ही समाज में सकारात्मक बदलाव और पारदर्शिता लाने में सहायक होती है।

मुलाकात के दौरान स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और पत्रकार साथियों की मौजूदगी रही। इस मुलाकात ने क्षेत्रीय मीडिया और जनप्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक संवाद को मजबूती दी है, जिससे भविष्य में सामूहिक प्रयासों के माध्यम से स्थानीय विकास एवं जनहित के मुद्दों पर और प्रभावी कार्य होने की उम्मीद बढ़ी है।

Hot Topics

Related Articles