भाटापारा/सिमगा (मोहन तिवारी)शिवनाथ नदी के सिमगा पुल पर उस समय लोगों की सांसें थम गईं, जब एक बछड़ा अचानक पुल से नदी में गिर गया। नदी के तेज बहाव के बीच बछड़े को संघर्ष करते देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान स्थानीय नाविक दुर्जन निषाद और भगवती निषाद मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिना देर किए अपनी नाव लेकर नदी में उतर गए। दोनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बछड़े को सही-सलामत बचाए जाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और दोनों नाविकों के साहसिक प्रयास की जमकर सराहना की। उनकी तत्परता और पशु प्रेम के चलते एक बेजुबान की जान बच सकी।
नाविकों ने पेश की मानवता की मिसाल : शिवनाथ नदी में गिरे बछड़े को सुरक्षित निकाला बाहर






