बालोद/चिखलाकसा :- नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र की मुख्य मार्ग (सड़क) लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों और राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है।
बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और भी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को सड़क की मरम्मत कराने के लिए शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। खराब सड़क के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत चिखलाकसा के प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए। ना कि रोड पर काम चलाने हेतु ईटा या पत्थर का टुकना डालने से बरसात के समय और भी राहगीरों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में सड़क और भी जर्जर होते जाएगी ऐसे में शीर्घ्र ही लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। इसके लिए तत्काल रोड निर्माण कराया जाए ताकि राहगीरों व जनताओं को राहत मिल सके।






