रायपुर। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत “सब पढ़ें, सब बढ़ें” के उद्देश्य को साकार करने के लिए दिव्यांश फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा सोमवार, 13 जुलाई 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला, रायपुरा (रायपुर) में विद्यालय प्रवेश महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय के लगभग सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। संस्था का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना, उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा उन्हें मेहनत करके अपने विद्यालय, माता-पिता और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस सेवा कार्य का आयोजन अग्रसेन आयरन एंड स्टील प्रा. लि. की CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) गतिविधि के अंतर्गत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष राय, पवन यदु, मुकेश साहू, प्रणव वर्मा एवं लाखन जायसवाल का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति संस्था ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
दिव्यांश फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के लोगों का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा तो संस्था भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करती रहेगी।






