भाटापारा (मोहन तिवारी) आज नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रेस क्लब की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की।
पत्रकार साथियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने हेतु हरसंभव सहयोग का विश्वास भी व्यक्त किया।भाटापारा प्रेस क्लब में पत्रकारों की सुविधा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन और जन-प्रतिनिधि निरंतर संवाद कर रहे हैं。 इस निरीक्षण का मुख्य लक्ष्य पत्रकारों को पेशेवर रूप से काम करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना है ।नगर के पार्षद एवं अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रेस क्लब का निरीक्षण किया






