बलौदाबाजार (मोहन तिवारी)आरोपी- शिव रजक पिता जंतराम रजक, निवासी ग्राम सलोनी रंगे हाथ गिरफ्तारी: भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री की फिराक में घूम रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।
● *शराब व नगदी : आरोपी के थैले से 35 पाव देशी मसाला शराब जब्त
(कीमती ₹3500/-) और बिक्री रकम ₹330/- नगद बरामद।*
● *त्वरित कार्रवाई: मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पुल के पास की नाकाबंदी।*
पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सलोनी से कोलियारी मार्ग पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ दबोचने में सफलता हासिल की है।
सलोनी-कोलियारी मार्ग मेन रोड पुल के पास की गई घेराबंदी*- दिनांक 13.07.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम सलोनी से कोलियारी मार्ग मेन रोड पुल के पास एक व्यक्ति पीले रंग के थैले में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर ग्राहकों की तलाश में बिक्री हेतु खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रास्ते में गवाहों को साथ लिया और मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर रणनीतिक रूप से घेराबंदी की। मौके पर एक संदेही युवक पीले रंग का बाजारू थैला लिए खड़ा मिला, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी से हिरासत में लिया।
*तलाशी में मिली 35 पाव देशी मसाला शराब और नगदी*- पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिव रजक बताया। गवाहों के समक्ष जब उसके पास मौजूद पीले रंग के थैले की सघन तलाशी ली गई, तो उसके अंदर निम्नलिखित सामग्रियां बरामद हुईं:
1. अवैध शराब: थैले के अंदर 35 पाव देशी मसाला रोमियो शराब (प्रत्येक में 180 एम.एल. भरी हुई, कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर, कीमती करीब ₹3,500/-) सीलबंद हालत में पाई गई।
2. बिक्री रकम: शराब बिक्री की नगद राशि ₹330/- भी आरोपी के पास से बरामद की गई।
इसके बाद पुलिस ने उक्त अवैध शराब, नगदी और थैले को विधिवत जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी शिव रजक का कृत्य कानूनन अपराध होने के कारण उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 593/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 13.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।






