विधानसभा परिसर में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ में विधायक इंद्र साव ने वृक्षारोपण किया

भाटापारा (मोहन तिवारी)छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र में विधायक इंद्र साव ने वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत आज नवीन छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती गणेशी देवी साव जी की पावन स्मृति में वृक्षारोपण किया।

विधायक इंद्र साव ने कहा की वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। माताजी के स्नेह, त्याग और संस्कारों को स्मरण करते हुए लगाया गया यह पौधा उनके प्रति श्रद्धांजलि तथा प्रकृति के प्रति समर्पण का भाव व्यक्त करता है।विधायक इंद्र साव ने प्रत्येक नागरिक से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पेड़-पौधे ही हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रख सकते हैं।

विधायक ने क्षेत्र की जनता और युवाओं से इस वर्षा ऋतु में बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करे और अपने के विधानसभा को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया।

Hot Topics

Related Articles