- पुलिस लाइन महासमुंद एवं थाना खल्लारी परिसर में 100+ फलदार व छायादार पौधों का रोपण
संतन दास मानिकपुरी ।*करीब 80 पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।*
*आम, जामुन, सीताफल, रामफल, नीम, करंज एवं कदम सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।*
*प्रत्येक पौधे के संरक्षण का संकल्प लेकर स्वच्छ पर्यावरण, जैव विविधता और हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।*
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन महासमुंद व थाना परिसर खल्लारी में एकता वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस लाईन व थाना परिसर खल्लारी में 100 से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया।
एकता वृक्ष अभियान के तहत आज रक्षित केंद्र महासमुंद मे वृक्षारोपण किया गया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुंद श्री चुन्नू तिग्गा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा श्री अजय शंकर त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती दिप्ती कश्यप एवं जिला बल व छसबल के करीब 80 जवानों ने पुलिस लाईन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जनसहभागिता का संदेश दिया। अभियान के दौरान पुलिस राजपत्रित अधिकारी सहित जवानों मिलकर फलदार पौधे आम, जाम, सीताफल, रामफल, जामून एवं छायादार पौधे नीम, करंज व कदम के बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुंद श्री चुन्नू तिग्गा ने उपस्थित जवानों एवं आम नागरिकों को संदेश देते हुए कहा की भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर लगाए गए ये एकता वृक्ष आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प लेते हुए सभी पुलिस अधिकारी व जवानों ने इन्हें नियमित रूप से सुरक्षित एवं विकसित करने का भी वचन दिया। वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ हवा, जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।
एकता वृक्ष अभियान के अंतर्गत थाना परिसर खल्लारी में श्री चुन्नू तिग्गा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुंद, थाना प्रभारी सचिन गुमाश्ता एवं थाना स्टाफ के द्वारा संपूर्ण थाना परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया है।






