जिले में संचालित जीवनदीप समिति के साधारण सभा हेतु सदस्य मनोनीत

राजनांदगांव 15 जुलाई 2026। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के अनुमोदन पश्चात जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं में जीवनदीप समिति के साधारण सभा सदस्य के लिए गणमान्यजनों को जीवन दीप समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। जिला चिकित्सालय राजनांदगांव के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु श्री गुरूमुख दास वाधवा, श्री राजेश श्यामकर, श्री भागचंद गिडिया, श्री अरविंद सिन्हा, श्री कांती कुमार फुले, श्री आनंद साहू एवं श्री संदीप भट्टाचार्य को सदस्य मनोनीत किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोमनी के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु श्री लक्ष्मण यदु, श्री हेमंत साहू, श्री कृष्णा तिवारी, श्री महेश साहू, श्री रामबिलास साहू, जनपद सदस्य श्री डुमेश साहू को सदस्य मनोनीत किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु श्री विनोद बारले, श्री नोहेन्द्र सिन्हा, श्री गोविंद सेन, श्री अजय ठाकुर, श्री केदार साहू, जनपद सदस्य श्रीमती अश्वनी मुकेश साहू को सदस्य मनोनीत किया गया है।

इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु श्री प्रफुल्ल जैन, श्री गुलशन पटेल, श्री संदीप जैन, श्रीमती कुन्ती आल्हा, श्री राजेश दवे, श्री हरिशंकर साहू, जनपद सदस्य श्री विवेक मंडावी को सदस्य मनोनीत किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु श्री सुरेन्द्र सिंह बन्नोआना, श्री महेन्द्र पटेल, श्री महेन्द्र अग्रवाल, श्री संतोष तिवारी, श्री हरजीत सिंह अरोरा, जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिमा खरे, पार्षद श्री हरिश मोडघरे को सदस्य मनोनीत किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के जीवनदीप समिति की साधारण सभा हेतु श्री सुरेन्द्र सिंह भाटिया, श्री शिशुपाल साहू, श्री स्वप्निल पटेल, श्री सुरज डडसेना, श्री राधेश्याम शर्मा, जनपद सदस्य श्री उभेराम मंडावी, पार्षद श्री टामेश कुंभकार को सदस्य मनोनीत किया गया है।

Hot Topics

Related Articles