जशपुर ( अभिनाथ चौहान )कार्यालय कुनकुरी चिक चिववा समाज विकास समिति छत्तीसगढ़ के प्रांतीय महासचिव श्री बलदेव राम चौहान के नेतृत्व में सर्व आरक्षण पीड़ित समाज के साथ संगठन के आव्हान पर दिनांक 11जुलाई 2026को माननीय मुख्यमंत्री जी से सामूहिक रूप से उनके निवास पर मुलाकात हुई ।कई जातियां यथा ravtiya,अवनीत भतरा,संसारी उरांव,कोरवा,सोनझरिया, डोम खरवार तथा,चिक जाति जिनका प्रतिवेदन भारत सरकार में विचाराधीन/पेंडिंग है ,को जल्द गृह मंत्रालय भारत सरकार से निराकरण हेतु मा मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया गया।उन्होंने यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार चौहान जी, प्रांतीय संगठन मंत्री श्री उदित चौहान जी, प्रांतीय सदस्य हरिशंकर सिंह सामिल रहे l






