IPS श्री किरण गंगाराम चव्हाण जी ने संभाला बालोद जिले की कमान

बालोद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद वर्ष 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी किरण गंगाराम चव्हाण ने बालोद जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कमान संभाल ली है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। किरण गंगाराम चव्हाण इससे पहले सुकमा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उनके अनुभव, अनुशासित कार्यशैली और सामुदायिक पुलिसिंग की पहल को देखते हुए उन्हें बालोद जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के नागरिकों को नए एसपी से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की उम्मीद है। प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भी नए नेतृत्व को लेकर उत्साह का माहौल है। नव नियुक्त एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के नेतृत्व में बालोद पुलिस कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, जनविश्वास बढ़ाने तथा आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल कर सकती है।

Hot Topics

Related Articles