भाटापारा। (मोहन तिवारी) ग्राम पंचायत टेहका में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इसमें खाद्य भंडार 9 लाख 25 हजार सीसी रोड निर्माण, 10 लाख सामुदायिक, शौचालय निर्माण 4 लाख का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में शिवरतन शर्मा ने कहा विकसित बलौदाबाजार भाटापारा जिला विकसित छत्तीसगढ़ मार्ग डबल इंजन सरकार के सर्वांगीण और निरंतर विकास से ही प्रशास्त्र होगा। सरकार की प्राथमिकता है कि गांव गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एवं बुनियादी ढांचे को मजबूत करना। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राजा जायसवाल ने भी सरकार की उपलब्धि एवं विकास कार्य के बारे में जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों ने समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं भूमि पूजन में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष भाटापारा प्रतिनिधि प्रदीप आनंत, जनपद उपाध्यक्ष भोला वर्मा, डब्बू सिंह ठाकुर, पवन वर्मा, खुमान वर्मा, राजा जयसवाल डब्बू सिंह ठाकुर, सरपंच ललिता नारायण जोगी, सचिव बलराम साहू, पूर्व सरपंच रोहित साहू, समाज सेवी मन्नू लाल यादव, सखाराम साहू, खूबीराम साहू, खेम सिंह ध्रुव, भोला साहू, हेमन्त ध्रुव एवं समूह की महिलाएं, ग्रामवासी उपस्थित थे।






