अभनपुर-कुरुद हाईवे में मंदरौद के पास लूटपाट

धमतरी। जिले में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है, जहां कार सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर नगदी, मोबाइल और स्कूटी लूट ली। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, कुरूद थाना क्षेत्र के मंदरौद के पास एक युवक स्कूटी से जा रहा था। रास्ते में वह कुछ देर आराम करने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान कार में सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के बाद आरोपियों ने युवक से करीब 9 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन और स्कूटी लूट ली। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Hot Topics

Related Articles