मुख्य मार्ग के बीचों-बीच कराया गया बोर, राहगीरों को हो रही परेशानी

बालोद/चिखलाकसा:- नगर पंचायत चिखलाकसा द्वारा रंग मंच चिखलाकसा से ग्राम खम्हारटोला जाने वाले मुख्य मार्ग के बीचों-बीच बोर कराया गया है, जिससे आम राहगीरों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क के बीच में किए गए बोर के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। विशेषकर रात के समय और बरसात के मौसम में लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि बोर के आसपास उचित सुरक्षा व्यवस्था, संकेतक एवं लगाया या फिर मुख्य मार्ग को जल्द से बनाया जाए तथा जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।

Hot Topics

Related Articles