भाटापारा का भव्य आयोजन राम सप्ताह 29 से

भाटापारा (मोहन तिवारी) रविवार को श्री रामसप्ताह मंडप में 88वां वर्ष के रामसप्ताह उत्सव को मनाने की रूपरेखा हेतु एक बैठक रखी गई जिसमें पिछले वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया गया एवं प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी उत्साह पूर्वक उत्सव मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थित रही। उत्सव निम्नानुसार मनाया जाएगा।

अखंड राम नाम सप्ताह का आयोजन का प्रारंभ 29 अगस्त 26 शनिवार से होगा जन्माष्टमी 4 सितंबर 26 शुक्रवार को मनाई जाएगी और भव्य शोभायात्रा 5 सितंबर 26 शनिवार को निकलेगी। रामनाम सप्ताह मंडप के संयोजक अनिल चांडक ने बैठक में कहा िक सभी नगरवासी, भजन मंडली, व्यवस्थापकगण, भक्तगण,सदस्यगण के सहयोग से ही यह उत्सव संपन्न होता है।

विभिन्न ग्रामों की भजन मंडलियों से अपील कि गई कि इस वर्ष भी अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें एवं अपनी सेवाएं प्रदान करने का कष्ट करेंगे।

Hot Topics

Related Articles