बलौदा बाजार भाटापारा । अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपी शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार
● आरोपियों को बलौदाबाजार-रिसदा रोड, ग्राम बोहारडीह एवं ग्राम चमारी में दबिश देकर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
● आरोपियों से ₹18,840 कीमत मूल्य का गोवा अंग्रेजी एवं देशी मसाला शराब किया गया जप्त
● अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी एवं मोटरसाइकिल भी किया गया जप्त
आरोपियों के नाम
1. परसु दास कोसले उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बोहारडीह थाना गिधपुरी
2. अंकित टंडन उम्र 19 वर्ष निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. संदीप सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रिसदा थाना सिटी कोतवाली
4. शांति स्वरूप बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रिसदा थाना सिटी कोतवाली






