उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के लिए नई कृषि तकनीकों को अपनाने पर ऑन-फील्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम

कोरिया/ सोनहत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधौरा में WOTR संस्था द्वारा किसानों को अधिक ऊपज लेने और कृषि लागत कम करने के उद्देश्य से eश्री विधि तकनीक से धान रोपाई करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे नए किसान और पिछले वर्ष के लाभार्थी किसान सम्मलित होकर श्री विधि से धान की खेती (SRI – System of Rice Intensification) पर आयोजित ट्रेनिंग में शामिल होकर अधिक ऊपज लेने की तकनीकों से अवगत कराए गए।

इस कार्यक्रम में WOTR संस्था से राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, उमा शंकर राजवाड़े और कृषक गुलाल राजवाड़े, बिजेंद्र, प्रदुमन सिंह, धर्मजीत यादव, राजेश, रामबाई, बसंती, रावत राजवाड़े एवं अन्य कृषक सम्मलित हुए।

श्री विधि धान उगाने की एक आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीक है, जो मेडागास्कर से शुरू हुई थी। इसमें कम बीज, कम पानी और कम लागत का उपयोग करके प्रति एकड़ धान की पैदावार पारंपरिक तरीकों से लगभग दोगुनी-तिगुनी तक बढ़ाई जा सकती। अब WOTR संस्था के प्रयासों से कोरिया जिले के कृषक भी इस तकनीक को अपना रहे हैं।

Hot Topics

Related Articles