भाटापारा, हथबंद के बीच ऑटो सिग्नल कार्यों से ट्रेनें आज-कल रहेंगी प्रभावित

भाटापारा (मोहन तिवारी)रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु एनआई का कार्य किया जायेगा।

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है- रद्द होने वाली गाड़ियां 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू रायपुर मंडल के भाटापारा हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग हेतु एनआई का कार्य किया जायेगा।

पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर, गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर और 23 जुलाई को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। बीच में समाप्त होने ट्रेनों में 22 जुलाई को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। वही झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी।

Hot Topics

Related Articles