GST विभाग ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, 9.54 करोड़ के ITC फ्रॉड का खुलासा

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने फर्जी बिलिंग और बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के टैक्स फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। विभाग ने 53 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग के जरिए 9.54 करोड़ रुपये के बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड विजय कुमार यादव को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद 3 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को प्रदेश में GST चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ अब तक की महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

GST विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विजय कुमार यादव ने फर्जी बिलिंग के उद्देश्य से मेसर्स माया स्टील एंड एंटरप्राइज तथा मेसर्स मायरा स्टील एंटरप्राइजेज नाम से दो फर्मों का संचालन किया। इन दोनों फर्मों के माध्यम से बिना किसी वास्तविक व्यापारिक गतिविधि के लगभग 53 करोड़ रुपये के फर्जी टैक्स इनवॉइस जार

Hot Topics

Related Articles