नीट पेपर लीक मुद्दे पर सरकार संसद में चर्चा करने को तैयार है – केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली।भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि नीट पेपर लीक के मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। नई दिल्ली में कल मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह गंभीर समस्या है जिस पर ईमानदारी से व्यापक चर्चा होनी चाहिए।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में नीट के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष चर्चा की अवधि तय करे और सभी पहलुओं पर खुलकर बात हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Hot Topics

Related Articles