FIR वापसी तक नहीं हटेगी कांग्रेस, खम्हारडीह थाने के बाहर रातभर धरने पर डटे नेता

रायपुर। राजधानी रायपुर में पत्थरबाजी प्रकरण को लेकर कांग्रेस और पुलिस के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में खम्हारडीह थाने के बाहर शुरू हुआ धरना 15 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी जारी है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि जब तक उनके नेताओं पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

रातभर थाने के बाहर डटे रहे कांग्रेसी

खम्हारडीह थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रातभर धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल कांग्रेस नेताओं को आरोपी बनाया है, जबकि पूरे घटनाक्रम में दूसरी तरफ के लोगों की भूमिका की अनदेखी की गई है।

Hot Topics

Related Articles