- अपने मेडिकल शाप से घर लौटते वक्त हुआ था हादसा ,चार दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद तोड़ा दम
बिलासपुर (कमलकांत पाटनवार) सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई निवासी एक पूर्व सरपंच किशोर मंजारे की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई । हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी गई है। जानकारी के अनुसार किशोर मंजारे खमतराई प् में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। रविवार दोपहर में अपनी दुकान से भोजन करने के लिए बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोल्डन पिटल कॉलोनी के पास पिछे से तेज रफ्तार में आ रहे पल्सर बाइक चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की किशोर मंजारे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हे निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा था। चार दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गुरुवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पल्सर बाइक के नंबर के आधार पर बाइक चालक की पहचान शुरू कर दी है।और सीसीटीवी खंगाली जा रही है।






