● परेड व वेशभूषा के निरीक्षण के साथ – साथ पुलिस के आपातकालीन व शासकीय वाहनों की भौतिक जांच की गई!
● उत्कृष्ट वेशभूषा व अनुशासित टर्न-आउट प्रदर्शित करने वाले 04 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत! शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और मुस्तैदी बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश!
जिला पुलिस बलौदाबाजार-भाटापारा में शारीरिक दक्षता, उच्च स्तरीय अनुशासन और वेशभूषा का स्तर उच्च कोटि का बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के नेतृत्व में आज दिनांक 24.07.2026 को रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में भव्य ‘जनरल परेड’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली और परेड में शामिल बल का बारीकी से निरीक्षण किया।
*परेड व शासकीय वाहनों का सघन निरीक्षण:*- जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने परेड में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्न-आउट (वेशभूषा, वर्दी की सज-धज, टोपी, जूते एवं बैज) का गहनता से निरीक्षण किया। परेड के उपरांत एसपी महोदय द्वारा जिले के शासकीय वाहनों, डायल 112, पेट्रोलिंग गाड़ियों व आपातकालीन वाहनों का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वाहनों के रखरखाव, लॉग बुक और तकनीकी स्थिति की जांच करते हुए वाहन चालकों एवं प्रभारियों को गाड़ियों को हमेशा मुस्तैद रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स दिया जा सके।
*उत्कृष्ट टर्न-आउट हेतु 04 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत:*- निरीक्षण के दौरान जिन अधिकारी-कर्मचारियों की वेशभूषा, टर्न-आउट और टर्न-ऑफ उत्तम व अनुकरणीय दर्ज पाए गए, उनका उत्साहवर्धन करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय द्वारा नगद/उचित ईनाम से पुरस्कृत किया गया:
1. निरीक्षक नरेश दिवान (तैनाती: यातायात सिमगा)
2. प्रशिक्षु उप निरीक्षक राहुल मिरी (तैनाती: थाना सुहेला)
3. प्रधान आरक्षक 236 शेखर सिंह चंदेल (तैनाती: रक्षित केंद्र बलौदाबाजार)
4. महिला आरक्षक 328 उत्तरा निराला (तैनाती: थाना अजाक)
*उपस्थित वरिष्ठ अधिकारीगण व पुलिस बल:*- जनरल परेड में मुख्य रूप से नव-पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खोमन सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, श्री तारेश साहू (एसडीओपी भाटापारा), श्री संजय साहू (उप पुलिस अधीक्षक, यातायात), श्री राजेश श्रीवास्तव (उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय) रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर सहित जिले के समस्त थानों, चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों से कुल 128 की संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। परेड के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को स्वस्थ रहने, नियमित व्यायाम करने, ड्यूटी के दौरान आम जनता से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने और जिले में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।






