संवाददाता – प्रदुमन सिंह ।कोरिया। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं वाटरशेड आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित फोक्सड डेवलपमेंट परियोजना अंतर्गत ग्राम केशगवा में राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं वाटर संस्था के सयुंक्त अभिसरण अंतर्गत जैव उत्पादकता केंद्र की स्थापना की गई है , सरस्वती समुह द्वारा संचालित यह बीआरसी अंचल में किसानो को कम दाम पर , सही समय पर जैव उत्पादों जिसमे वेस्ट डीकंपोजर , दश्परनी , डीएफ 1 , इएम 2, निमास्त्र , अमृत पानी , फुल्विक एसिड , ह्गुमिक एसिड किसानो को किफायती दामो पर उपलब्ध होगा, इसी क्रम में आज बीआरसी केंद्र (बायो-इनपुट्स/बायो-फर्टिलाइजर्स) का उद्घाटन कलेक्टर मैडम द्वारा करते हुए उन्होंने नवीन एवं सतत कृषि पहलों की नींव रखें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) तथा वाटर संस्था के सहयोग से बीआरसी ने पर्यावरण अनुकूल जैव-इनपुट्स एवं जैव-उर्वरक समाधानों को प्रदर्शित किया, जो मृदा स्वास्थ्य सुधार, फसल उत्पादकता वृद्धि तथा जलवायु-संवेदनशील कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में सहायक हैं।
यह मंच किसानों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने, तकनीकी जानकारी साझा करने, व्यावहारिक प्रदर्शन प्रस्तुत करने तथा दीर्घकालिक ग्रामीण विकास हेतु सतत एवं किफायती कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
उर्वरक संकट से निपटने के लिए जैव संसाधन केंद्र एक उपकरण के रूप में है, भारत में पिछले दशक में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग में तेज़ी देखी गई है क्योंकि देश की आबादी में वृद्धि हुई है। किसान प्रति एकड़ दोगुने से भी ज़्यादा उर्वरक का उपयोग करते हैं। इस अत्यधिक उपयोग के कारण मिट्टी की गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य दोनों पर कई नकारात्मक परिणाम हुए हैं। हाल के वर्षों में, कई भारतीय किसान दशकों से कृषि रासायनिक इनपुट के उपयोग के नकारात्मक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए पुनर्योजी कृषि पद्धतियों को अपना रहे हैं। इन पद्धतियों में से एक है क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से स्थानीय रूप से उत्पादित जैव उर्वरकों और जैव कीटनाशकों का उपयोग है । सदस्यों ने लघु-स्तरीय जैव-इनपुट उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचे, उत्पादित किए जा सकने वाले जैव-इनपुट, पालन किए जाने वाले कार्य और न किए जाने वाले कार्य तथा जैव-इनपुट के विपणन के तरीकों के बारे समुह सदस्यों ने कलेक्टर मैडम को बताया उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव मैडम, जिला पंचायत सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ( एनआरएलएम) श्री तरुण रघुवंशी, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (एनआरएलएम) श्री मसत राम, जनपद पंचायत सोनहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज जगत वाटर संस्था से अंशुल सिंह, राम सिंह, विजय राजवाड़े, राजेंद्र सिंह, अंजू कुमार संस्था के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।






