छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने, चलती ट्रेन को पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की ट्रैक पर गिरकर हुई मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। चलती ट्रेन को पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की ट्रैक पर गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर के रूप में की गई है।

ट्रेन पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर मृतक संदीप कुमार सिंहा पदस्थ थे। रोज की तरह रायपुर जाने के लिए 23 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। सुबह करीब 5:45 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर-4 पर दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन खड़ी थी। संदीप कुमार सिंहा ट्रेन पर चढ़ रहे थे। इसी बीच प्लेटफाॅर्म-3 पर पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस पहुंची थी। कुछ मिनट रूकने के बाद एक्सप्रेस छूटने लगी।

संदीप सिंहा लोकल ट्रेन छोड़कर चलती एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। ट्रेन को पकड़कर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और सीधे ट्रेन के नीचे गिर गए। इस हादसे में उनका एक पैर कट चुका था और वे बुरी तरह गंभीर हो गए थे।

प्लेटफाॅर्म पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों की भीड़

हादसे की जानकारी मिलते ही प्लेटफाॅर्म पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों की भीड़ जुट गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान मौत की पुष्टि की।

घटना को लेकर 6 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो काफी भयावह है। सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि एरिया मैनेजर संदीप सिंहा चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ा और सीधे प्लेटफाॅर्म के नीचे आ गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Hot Topics

Related Articles