बिलासपुर (कमलकांत पाटनवार) :- नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए कथित प्रदर्शन और उनसे जुड़े विवादों के विरोध में बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने प्रदर्शन किया।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने देवकीनंदन चौक पर प्रदर्शन कर पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई और आंदोलन के दौरान हिस्सा, अराजकता तथा देश विरोधी गतिविधियों के आरोपी की निंदा की। प्रदर्शन का नेतृत्व भगवा ब्रिगेड बिलासपुर के संस्थापक राम सिंह ठाकुर ने किया। इस दौरान संगठन के वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक से प्रभावित छात्रों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए और उनकी मांगों की को गंभीरता से सुना जाना चाहिए ।हालांकि किसी भी आंदोलन की आड़ में हिंसा, सुरक्षा बलों पर हमला का सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की कोशिश का विरोध किया जाएगा । वक्ताओं ने कहा कि देश की शिक्षित और सफल युवाओं के साथ-साथ जिम्मेदारी और राष्ट्रगीत के प्रति जागरूकत युवा पीढ़ी की भी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि छात्राओं की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करना उसका अधिकार है ,लेकिन आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना भी सभी की जिम्मेदारी है । प्रदर्शनकारियो ने सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री को लेकर भी चिंता जताई संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ सोशल मीडिया मंचों देश और संस्थाओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।उन्होंने ऐसे मामलों में तथ्यों की जांच कर जिम्मेदारी लोगों के खिलाफ कार्यालय की मांग की भागवत ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों का भरोसा परीक्षा व्यवस्था में कायम रह सके । प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध, छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन हिंसा और अराजकता के खिलाफ – राम सिंह ठाकुर






