महतारी वंदन योजना से बदली बिसाहिन यादव की जिंदगी, सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का जरिया

  • प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से शुरू किया स्वरोजगार, गांव में कमा रही सम्मानजनक आय

मुंगेली,संदीप यादव राज्य शासन की महत्वाकांक्षी *महतारी वंदन योजना* महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित हो रही है। जिले के ग्राम फुलवारी की *श्रीमती बिसाहिन यादव* ने योजना से मिली राशि का सदुपयोग कर अपने लिए रोजगार का नया रास्ता खोला है।

बिसाहिन यादव को योजना के तहत प्रतिमाह *1 हजार रुपये* की सहायता राशि मिलती है। उन्होंने इस राशि को बचाकर *सिलाई मशीन* खरीदी और घर से ही सिलाई का काम शुरू किया। आज वे गांव की महिलाओं और बच्चों के कपड़े, बैग आदि सिलकर नियमित आय अर्जित कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से न सिर्फ आर्थिक मदद मिली बल्कि आत्मनिर्भर बनने का हौसला भी मिला। “अब मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं। इस योजना ने महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है” – बिसाहिन यादव

उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री *श्री विष्णुदेव साय* के प्रति आभार व्यक्त किया।

*जिले में 561 करोड़ से अधिक का भुगतान*  

मुंगेली जिले में महतारी वंदन योजना से *2 लाख 11 हजार से अधिक* पात्र महिलाओं को लाभ मिल रहा है। प्रत्येक महिला के खाते में प्रतिमाह 1 हजार रुपये सीधे भेजे जा रहे हैं। योजना शुरू होने से अब तक जिले की महिलाओं के खातों में *561.59 करोड़ रुपये* से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।

जिले की हजारों महिलाएं इस राशि का उपयोग स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और घरेलू जरूरतों के लिए कर रही हैं। इससे महिलाओं में बचत की प्रवृत्ति बढ़ी है और वे परिवार के निर्णयों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

Hot Topics

Related Articles