नयापारा वार्ड में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य

भाटापारा (मोहन तिवारी ) नयापारा वार्ड में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शुभारंभ किया।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा की इस विकास कार्य के पूर्ण होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित वार्डवासियों एवं क्षेत्र के नागरिकों को विकास कार्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Hot Topics

Related Articles