बालोद ।कलेक्टर महोदय के “हर घर हरियाली” आव्हान एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत आज चीखलाकसा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी रथ द्वारा महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।
माधुरी रथ जी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना। प्रत्येक लाभार्थी महिला को अपने घर आंगन में पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपने आँगन बाड़ी केंद्र में नीम, आम, अमरूद, आवला, करोनदा एवं औषधीय पौधों का वितरण किया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी रथ ने महिलाओं को पौधों की देखभाल, जल संरक्षण एवं पोषण वाटिका बनाने की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने पौधे प्राप्त कर उन्हें अपने घरों में लगाने का संकल्प लिया। इस वितरण कार्यक्रम के दौरान गोविंद शर्मा, नीलिमा भारद्वाज, ममता सिंह, नरेंद्र कुमार, भानुमति राव, सम्पूर्ण भट्टाचार्य, आदि उपस्थित थे।






