- कलेक्टर जनदर्शन में 30 जून को दी गई थी शिकायत
मुंगेली। रिपोर्टर संदीप यादव : ग्राम हेडसपुर से प्रतापपुर तक बनी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है।
सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है जिससे ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस संबंध में 30 जून 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में टोकन क्रमांक 18172 के माध्यम से शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हेडसपुर के *शिकायतकर्ता* ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर मुख्यमंत्री सड़क का मरम्मत कार्य बरसात से पहले कराने की मांग की थी। आवेदन में बताया गया था कि सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है। लेकिन बरसात तक कार्यवाही की मांग के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
- वर्तमान में स्कूली बच्चे पानी से भरे कीचड़ युक्त गड्ढे को पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं।* बरसात के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है।
ग्रामवासियों का कहना है कि उक्त सड़क को सुधारने हेतु कई बार मौखिक एवं पत्राचार करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब जनदर्शन में शिकायत के बाद भी एक माह बीत जाने पर भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित उक्त सड़क का तत्काल मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।






