बालोद/घोटिया:- ग्राम धोबनी (ब) के आश्रित ग्राम तुमडीकसा स्थित तालाब में पानी निकासी गेट के पास तेज बहाव के कारण लगभग 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया था। यह गड्ढा गांव के बच्चों और मवेशियों के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था। ग्रामीण दिनेश पदमाकर एवं सरोज पदमाकर ने इस समस्या की जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलते ही युवा मोर्चा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहयोग से गड्ढे में मिट्टी डालकर उसे समतल कर दिया। इस कार्य के बाद संभावित दुर्घटनाओं का खतरा काफी हद तक समाप्त हो गया। इस जनसेवा अभियान में युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र साहू, पुष्पेन्द्र कुमार, महेश साहू, पंजक, भूपेन्द्र सहित ग्रामीण दिनेश पदमाकर एवं सरोज पदमाकर का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की त्वरित पहल और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज के प्रति संगठन की संवेदनशीलता और सेवा भाव को दर्शाते हैं।






