भाजपा की विस क्षेत्र स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर फोकस

भाटापारा(मोहन तिवारी)रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, भाटापारा में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रहलाद रजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

oplus_3145728

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शिवरतन शर्मा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने पर हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

एक मजबूत संगठन के माध्यम से ही हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा सकते हैं। वहीं विधानसभा प्रभारी प्रहलाद रजक ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के बिना कोई भी दल जनता की सेवा नहीं कर सकता। जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और हम सबको मिलकर भाटापारा विधानसभा को संगठन के क्षेत्र में नंबर वन बनाना है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तिवारी, अनिल पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hot Topics

Related Articles