हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद विनोद कौशिक के परिवार का भाजयुमो ने किया सम्मान

बिलासपुर/सीपत (कमलकांत पाटनवार) :– भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर ग्रामीण द्वारा संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजयुमो सीपत मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नक्सली हमले में शहीद हुए स्वर्गीय विनोद कौशिक के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान शहीद के पिता उमाशंकर कौशिक को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा देश की रक्षा में दिए गए उनके पुत्र के सर्वोच्च बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, गौरव और वीर शहीदों के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का नैतिक दायित्व है और ऐसे परिवारों के प्रति समाज का सम्मान सदैव बना रहना चाहिए। भाजयुमो जिला महामंत्री तुषार चंद्राकर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जिला महामंत्री तुषार चंद्राकर ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घर-घर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, देशसेवा और शहीदों के त्याग व बलिदान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर सिंह, जिला कार्यालय मंत्री यश गौरहा, मंडल महामंत्री मिथलेश, मंडल उपाध्यक्ष ओम पाटनवार, ओंकार साहू , यश प्रजापति सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने शहीद विनोद कौशिक के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Hot Topics

Related Articles