- मुंगेली में भी हुई वर्चुअल बैठक, एग्रीस्टैक पंजीयन और पोषण वाटिका पर दिया जोर
मुंगेली। रिपोर्टर संदीप यादव।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को प्रदेश के सभी कलेक्टरों के साथ वर्चुअल बैठक कर शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुंगेली कलेक्ट्रेट के NIC कक्ष से कलेक्टर कुन्दन कुमार भी बैठक में शामिल हुए।
*बैठक के 4 बड़े निर्देश*
1. *सीएम हेल्पलाइन*: शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता हो। ये शासन और जनता के बीच विश्वास का माध्यम है।
2. *एग्रीस्टैक पंजीयन*: किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन तय समय में पूरा करें।
3. *सेवा सेतु पोर्टल*: नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं आसानी से मिलें, इसे सुनिश्चित किया जाए।
4. *पोषण वाटिका*: सभी स्कूलों, आश्रमों और छात्रावासों में किचन गार्डन और पोषण वाटिका विकसित की जाएं।
*कलेक्टर ने दिए निर्देश*
बैठक के बाद कलेक्टर कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए:
– राजस्व सीमांकन के लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण हो
– वीबीजी रामजी योजना के तहत गांवों की जरूरत के हिसाब से अधोसंरचना के काम हों
– स्कूल, आंगनबाड़ी और पंचायत भवनों को नल-जल योजना से जोड़ा जाए। इसके लिए वित्त आयोग की राशि का सही उपयोग हो
बैठक में जिला पंचायत CEO गोकुल रावटे, ADM निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव सहित जिले के सभी SDO और विभाग प्रमुख मौजूद थे।






