बोर्ड की तैयारी पर हर माह होगी परीक्षा, जिले में पहला टेस्ट हुआ

बलौदाबाजार(मोहन तिवारी)जिले में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर बनाने और विद्यार्थियों की पढ़ाई का नियमित आकलन करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने ”मिशन उत्कर्ष” के तहत नई पहल शुरू की है। इसके अंतर्गत बुधवार से जिले के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए मासिक टेस्ट की शुरुआत की गई। पहला टेस्ट जिलेभर के सभी विद्यालयों में एक साथ आयोजित हुआ।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशन में संचालित मिशन उत्कर्ष का उद्देश्य केवल बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की विषयगत समझ मजबूत करना और उन्हें नियमित अभ्यास के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। इसी उद्देश्य से अब बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी का हर महीने मूल्यांकन किया जाएगा।

परीक्षा के प्रश्नपत्र जिले के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों एवं प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (पीएलसी) द्वारा बोर्ड परीक्षा के ब्लूप्रिंट और निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किए गए हैं।

Hot Topics

Related Articles